गरियाबंद के जंगल में युवक की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक की लाश जंगल में फांसी के फंदे पर लटकते मिली है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को गोहरापदर के जंगल में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान देवभोग क्षेत्र के ग्राम तेललीखुटी निवासी हेमंत राजपूत (26 वर्ष) के रूप में हुई है। कुछ महीनों से युवक गोहरापदर में किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि हेमंत आज सुबह करीब 8 बजे से घर निकल गया था। उसकी लाश मकान से 2-3 किमी दूर गोहरापदर और झरगांव के बीच जंगल में पेड़ पर लटकते हुए मिली है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं परिजनों के बयान लेने के बाद मौत की स्थित स्पष्ट होगी।

वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

जंगल में मिली महिला की अधजली लाश, 7 महीने बाद पति और भतीजा गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

Related Articles

Back to top button