अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर पर गरियाबंद पुलिस की कार्यवाही, 15 किलो अवैध गांजा जप्त कर भेजा जेल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-  गरियाबंद जिले में हो रहे अवैध रूप से नशे के कारोबार करने वालो पर प्रतिबंध लगाने गरियाबंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। नशे के विरुद्ध गरियाबंद पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कार्रवाई के तहत गरियाबंद जिले के छुरा पुलिस की टीम को मध्य प्रदेश के अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है। 

मिली जानकारी के अनुसार छुरा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सिल्वर कलर के एक्टिवा MH 36 AE 7508 में सफेद रंग की बोरी में मादक पदार्थ लेकर घूम रहा है। सूचना पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक दिलीप मेश्राम थाना प्रभारी थाना छुरा के नेतृत्व में उड़ीसा पर्पटपाली मार्ग में दादरगांव के पास चेकपोस्ट लगाकर उस व्यक्ति को रोका गया।

पुछताक्ष में उसने अपना नाम मनोज अरारो उर्फ मोनू पिता स्व० युधिष्ठीर अरोरा उम्र 30 वर्ष, घासमण्डी किलागेट फोर्टरोड, थाना किलागेट, गवालियर मध्यप्रदेश का निवासी बताया। जिसके पास से सफेद रंग की बोरी को चेक करने पर अलग अलग 08 पैकेट मादक पदार्थ गांजा भूरा रंग के टेप से लिपटा हुआ 15 किलो 778 ग्राम जप्त किया गया। जिसकी कुल कीमत 1,57,780 रूपये आँकी गई।

आरोपी के विरूध अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा, एक स्कूटी को जप्त किया गया हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप मेश्राम के नेतृत्व में उप सहायक उपनिरीक्षक मोहन सिंह ठाकुर, धनुष निषाद, जयप्रकाश मिश्रा, डुगेश्वर साहू, कृष्ण कुमार यादव, रिजवान कुरैषी, लैनदास रत्नाकर, अखिलेश वैष्णव, मुरली चन्द्रा, अरविंद जाटवर का सराहनीय भूमिका रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले में दो माह के प्रेम का दर्दनाक अंत: दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, आरोपी प्रेमी और उसका दोस्त गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल