गरियाबंद जिले में दो माह के प्रेम का दर्दनाक अंत: दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, आरोपी प्रेमी और उसका दोस्त गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। दरअसल, एक युवक ने युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को कुएं में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला मैंनपुर थाना अंतर्गत बिन्द्रनवागढ़ चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली सुरेखा ओटी (18 वर्ष) 16 अक्टूबर 2024 को घर से लापता हो गई। खोजबीन करने के बाद युवती का कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने 17 अक्टूबर को थाना पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर युवती के पतासाजी में जुट गई। इस दौरान 18 अक्टूबर को ग्राम बोईरगांव में कुवंर सिह के खेत में स्थित कुंए में एक युवती की लाश ग्रामीणों ने देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

आरोपी ने कबूला जुर्म

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुंए से बाहर निकाला गया, तो लाश सुरेखा की निकली। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस संदिग्ध बालाराम मलिक, धनीराम नेताम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल ली। आरोपी बालाराम ने बताया कि उसका सुरेखा के साथ दो माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों मोबाइल से बातचीत करते थे।

जंगल में लेकर जाकर दुष्कर्म

आरोपी ने बताया कि सुरेखा शादी करने की बात करती थी, जिससे वह परेशान होकर उसे मिलने के लिए बुलाया। 15 अक्टूबर को सुरेखा बालाराम से मिलने पहुंची। रात्रि करीब 09 बजे बालाराम सुरेखा को जंगल की ओर ले गया और शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। युवती ने मना किया, तो आरोपी ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपने दोस्त धनीराम के साथ मिलकर मृतका के शव को कुंए में फेंककर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्यार में पागल युवक ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, घर में घुसकर चाकू से किया कई वार, बोला – मेरी नहीं, तो किसी की नहीं होने दूंगा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल