राजिम विधानसभा क्षेत्र में 1 करोड़ 31 लाख 96 हजार रूपये स्वीकृत, इन ग्राम पंचायतों मे होंगे निर्माण कार्य

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-  राजिम विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने विधायक निधी से 22 विकास कार्य के लिए 1 करोड़ 31 लाख 96 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत किरवई में 17 लाख 36 हजार रूपये, ग्राम सिर्रीखुर्द में 14 लाख रूपये, ग्राम देवरी में 12 लाख रूपये, ग्राम कोमा में 10 लाख 30 हजार रूपये की लागत से कारीगरों के लिए सार्वजनिक वर्कशेड निर्माण कराया जायेगा।
इसी तरह ग्राम सेंदर, नवपारा (भ) एवं ग्राम तर्रा में 10 – 10 लाख रूपये की लागत से कारीगरों के लिए सार्वजनिक वर्कशेड निर्माण कराया जायेगा। इसके अलावा ग्राम देवरी, बेलटुकरी एवं धमनी में 5-5 लाख रूपये की लागत से कारीगरों के लिए सार्वजनिक वर्कशेड निर्माण कराया जायेगा।

गलीयो का होगा कॉक्रिटीकरण

इसी प्रकार ग्राम छुईहा में कृपाल घर से चरण घर तक, ग्राम बोड़की में  रोहित विश्वकर्मा घर से नहर तक, ग्राम सिरीखुर्द में पंचू घर से  तेज घर तक, ग्राम रवेली में अटल चौंक से शितला चौक तक, ग्राम बरभाठा में शिव चौंक से प्रताप घर तक 3-3 लाख रूपये क लागत से गली कॉक्रिटीकरण का कार्य कराया जायेगा। इसके अलावा ग्राम लफंदी के वार्ड क्रमांक 08 में, ग्राम जेंजरा के अशोक ध्रुव घर से नयन घर तक, ग्राम चरभट्ठी में घना घर से पार्थिक घर तक एवं ग्राम भैसातरा में कंसु घर से अरविंद घर तक ढ़ाई – ढ़ाई लाख रूपये की लागत से गली कॉक्रिटीकरण का कार्य कराया जायेगा।

ग्राम रावण में 4 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण एवं ग्राम लफंदी में 2 लाख 30 हजार रूपये की लागत से अंडर ग्राउंड पाईप वाली नाली निर्माण कराया जायेगा। इन निर्माण कार्यो के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व संबंधित जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को सौंपा गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/C7QN0NrnwpXJTuXhHzgeBA

यह खबर भी जरूर पढ़े

विधायक रोहित साहू का प्रयास लाया रंग, जिला चिकित्सालय मे जल्द मिलेगी एम्स जैसी सुविधाये

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल