एक ही फंदे पर लटकी मिली युवक-युवती का शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- युवक-युवती का शव एक ही फंदे पर लटके मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और चोरी छिपे मिलते थे। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों के फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के गौरेला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम नेवसा में सोमवार सुबह प्रेमी जोड़े का शव खेत के पास पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिली थी। सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव देखा, तो इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। दोनों चोरी-छिपे मिलते जुलते थे। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

अलग-अलग समाज के थे दोनों

परिजनों ने बताया कि युवक और युवती रात के समय घर से खाना खाकर निकले थे। परिजनों को भी इसकी भनक नहीं थी कि दोनों कहां चला गए हैं। लड़की के परिजन आसपास पता किए, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह दोनों की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग समाज के थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस मामले में पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

एक ही फंदे पर लटकते मिला युवक-युवती का शव, मौके पर मिला मोबाइल इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन