कंसारी समाज महिला संगठन नवापारा की सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनीं सरोज कंसारी, सामाजिकजनों ने दी बधाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-  कंसारी समाज नारी को आत्म निर्भर बनानें, उनके मनोबल को बढ़ाने और कदम से कदम मिलाकर इस पुरुष प्रधान समाज के साथ चलने सदैव प्रयासरत रहता है। इस सकारात्मक सोच के परिणाम स्वरूप कंसारी समाज में महिला आज जागरुक, सक्रिय और संगठित हैं। इसी कड़ी में सत्यनारायण मंदिर के प्रांगण में छह पार की महिलाओं की उपस्थिति में हर पार से एक प्रतिनिधि का चयन कर लोकतांत्रिक पद्धति से महिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया गया।

चुनाव में सबसे अधिक वोट से कंसारी समाज महिला संगठन के अध्यक्ष पद के लिए नगर की कवयित्री लेखिका और मंच संचालिका सरोज कंसारी चयनित हुई। इस अवसर पर सरोज कंसारी ने कंसारी समाज और समस्त नारी शक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने मुझे बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी हैं । आपके इस प्यार, सम्मान और विश्वास को बनाए रखते हुए, आप सभी के सहयोग से हमेशा समाज के हित में ही कार्य कर, महिलाओं के सतत विकास के लिए अग्रणी रहूंगी।

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए योग्य नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। सामाजिक विषयों पर चिंतन, आवश्यक निर्णय, समस्या – समाधान के लिए समाज में महिलाओं का योगदान बेहद ज़रूरी हैं। समाज से ही हर इंसान को नई पहचान मिलती हैं। इस अवसर पर मातृ शक्तियों ने पुष्प हार पहनाकर तिलक वंदन कर सरोज कंसारी का अभिनंदन किया।

सामाजिकजनों ने दी बधाई

उनकी इस उपलब्धि पर महिला संगठन से संतोष, विलासिनी, हर्षा, सुनीता, विमला, माया, धर्मीन, पुष्पा, कल्याणी, प्रीति, पद्मा, लीला ,पार्वती, कौशल्या, हीरा, पूजा, अनिता, द्रोपदी, मीना, सावित्री, पद्मिनी, ननकी, रेणु, सुषमा, सुलोचना, उषा, गायत्री, सीता, रूपाली, तुलसी, रेखा, प्रमिला, रेखा, रंभा, रति, गंगा, रूखमणी, मंदाकिनी, अर्चना, अमिता, पूजा, जया कंसारी, मुन्ना साव, राजकुमार कंसारी, बाबूलाल, बलराम सारस, राजकुमार कंसारी(लोटा ),बबला सारस,,रामा साव, कलिदान कंसारी, नंद कुमार कंसारी, संतोष कंसारी, राजू(लोदु साव), गोपाल कंसारी गुरुजी, गणेश, गोविदा कंसारी, नागेंद्र, देवेंद्र, दीपक, कन्हैया, सुनील साव, रमेश, कमलेश, जनक, दिलीप, मुकेश, वीरेंद्र , अनिल, मनोज, कार्तिक, पवन, राजेश कंसारी, रमेश मोंटी, मुन्ना कंसारी, तुकाराम, तरुण, ज्ञानचंद, विजय, प्रमेंद्र कंसारी आदि सभी सामाजिक बंधुओ ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

कंसारी समाज नवापारा के तीसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनें सहदेव कंसारी, सामाजिक जनों ने दी बधाई

Related Articles

Back to top button