बच्चों से भरी स्कूली वैन नदी में गिरी, वैन में करीब 15 बच्चे थे सवार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बुधवार को बच्चों से भरी स्कूली वैन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। घटना के बाद बच्चों की चीख पुकार मच गई। मौके पर नदी में नहा रहे ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्चों को वैन से बाहर निकाला। सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सक्ति जिले के हसौद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार हसौद स्थित हैप्पी पब्लिक स्कूल की वैन आज सुबह बच्चों को घर से स्कूल ला रही थी। इसी दौरान स्कूल वैन सोन नदी के पास बेकाबू होकर ब्रिज से नीचे गिर गई। वैन में करीब 15 बच्चे मौजूद थे। घटना के समय नदी में नहा रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में वैन में सवार सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया। जिसके बाद सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं स्कूलों में चलने वाली गाड़ियों की हालत खराब है। जिसका खामियाजा छोटे बच्चों और उनके परिजनों को उठाना पड़ रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में खासी नाराजगी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

यह खबर भी जरुर पढ़े

महानदी में डूबने से युवक की मौत: नहाने के दौरान पैर फिसला, झाड़ियों में मिला शव

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल