छठ महापर्व 2024 : उषा अर्घ्य के साथ महापर्व का विधान हुवा पूरा, चार दिनों तक चले पर्व का समापन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- पूर्वांचल वासियों ने सूर्य उपासना का छठ पर्व धूमधाम से मनाया। छठ पूजा विधान के लिए त्रिवेणी संगम के नेहरू घाट पर व्रती महिलाएं गुरुवार को सूर्यास्त का अर्घ्य देने जुटीं। इस दौरान विभिन्न छठ गीत जैसे हम करेली छठ बरतिया से उनखे लाकी, चार कोना के पोखरवा जैसे गीत गाकर व्रत धारण की महिलाओं ने डूबते सूर्य को जल एवं पूजन सामाग्री से अर्घ्य देकर छठ पर्व का विधान पूरा किया।

दूसरे दिन सुबह शुक्रवार को छठ पूजा के चौथे और आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जिसे उषा अर्घ्य कहा जाता है। व्रत धारण की महिलाओं ने भगवान सूर्य की उपासना कर परिवार की सुख समृध्दि की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने पारणा किया। छठ दौरा जिसमें नई टोकरी, सूपा, सभी प्रकार के फल, गन्ना, मूली, ठेकुआ शामिल होता है। उसे परिवार के मुखिया पुरुष अपने सर पर रखकर पूजन स्थल तक लाते हैं। उपवास करने वाली व्रती महिलाएं नए कपड़े धारण करके ही पूजन करती है।

व्रती महिलाओं ने बताया कि संध्या अर्ध्य के दौरान पूरा परिवार एक साथ नदी के किनारे उपस्थित होकर अस्तचल सूर्य को अर्ध्य देते है। अर्घ्य के समय गंगाजल का जल सूर्य देव को अर्पित किया जाता है और छठवीं मैया की पूजा प्रसाद के साथ की जाती है। सूर्य देव की पूजा के बाद रात्रि में छठ गीत गाए जाते हैं और व्रत कथा का पाठ किया जाता है।

पिछले तीन दिनों से चल रहे विधान के अंतिम स्थानीय त्रिवेणी संगम स्थित नेहरू घाट पर छठ मैया को प्रसन्न करने मनोकामना के साथ चार दिनों का उपवास एवं पिछले 36 घण्टों से निर्जला व्रत धारण किए सुहागिन महिलायें जसगीत गाते तट पर बैठी रही। अनेक महिलाओं ने इस दौरान नदी के जल में उतर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। जल सूर्य के अधिरक्षक देवता कहलाने के कारण इससे ही अर्घ्य देने का विधान है। संकल्प धारण की महिलायें टोकरी एवं थाल में सजी पूजन सामाग्री को सामने रख गीत गाते छठ मैया का आवाहन कर रही थी। पारंपरिक गीतो से घाट पर अनूठा धार्मिक वातावरण बना रहा।

इस दौरान बसंती विश्वकर्मा, शैल देवी विश्वकर्मा, मधु शर्मा, उषा शर्मा, उपेंद्र सिंह, राकेश विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, धानमति प्रसाद, शिवकुमारी शर्मा, संजय विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा, अभय शर्मा, मनीष श्रीवास्तव के अलावा नवापारा नगर सहित क्षेत्र के कई गांवों से पहुंचे उपासक परिवार उपस्थित थे।

जनप्रतिनिधि हुए शामिल

छठ पूजा कार्यक्रम में पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू, स्थानीय नेताओं में जीत सिंग, अजय कोचर, रामरतन निषाद, रामा यादव, राजा चावला, सचिन बंगानी, धीरज साहू, मेघनाथ साहू, पं. ब्रम्हदत्त शास्त्री, धरम साहू, डॉ तेजेन्द्र साहू सहित गणमान्य नागरिकों ने त्रिवेणी संगम तट पहुंचकर छठ माता की पूजा अर्चना कर क्षेत्र एवं प्रदेश के सुख शांति की कामना की।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

छठ महापर्व 2024 : नहाय-खाय के साथ आज से महापर्व की शुरुआत, व्रती रखेंगे 36 घंटे का निर्जला उपवास

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन