पत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पेड़ से उतारा, तो घर पहुंचकर लगाई फांसी, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-पारिवारिक विवाद से परेशान होकर एक महिला अपने मायके चली गई। इससे दुखी होकर पति फांसी लगाने के लिए रस्सी लेकर पेड़ पर चढ़ गया। पुलिस एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा और काउंसिलिंग कराने के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। इधर घर पहुंचे ही पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरा मामला रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी हरिशंकर सिदार (55) का करीब तीन दिन पहले पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे परेशान होकर उसकी पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने से दुखी हरिशंकर रस्सी लेकर आत्महत्या करने के लिए बरगद के पेड़ पर चढ़ गया। गांव वालों की नजर पड़ी, तो लोगों ने हरिशंकर को मानने लगे, लेकिन वो सभी से गाली-गलौज करने लगा। जिसके बाद इसकी सूचना डायल-112 को दी गई।

घर लौटने के बाद की आत्महत्या
सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाले ने गांव से सीढ़ी मंगाया और विजयपुर चौक पर खड़ी बस लेकर गए। इसके बाद बस पर चढ़कर उसे नीचे उतारा गया। पुलिस की टीम उसे थाने ले गई, जहां उसकी काउंसिलिंग कराई गई। फिर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। घर पहुंचने के बाद हरिशंकर रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह एक युवक निर्माणाधीन मकान में पानी डालने पहुंचा था, तो उसने हरिशंकर की लाश फांसी पर लटके देखा।
युवक ने गांव के सरपंच को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi
यह खबर भी जरुर पढ़े
मेटाडोर में मिली ड्राइवर की लाश, फांसी के फंदे पर लटक रहा था शव, लोगों ने जताई इस बात की आशंका











