युवती की हत्या कर फरार आरोपी का शव फंदे पर लटके मिला, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- हत्या का एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक एक युवती की हत्या कर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दुर्ग जिले के रानी तरई थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार 20 नवंबर को रानी तरई के खार में एक युवक का शव गमझे के सहारे पेड़ से लटका हुआ मिला। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों के सामने शव को नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के दौरान मृतक की पहचान दीपचंद देवांगन निवासी चरामा के रूप में हुई। मृतक के जेब से ड्राइविंग लाइसेंस और एक बुलेट की आरसी मिली। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक दीपचंद आदतन शराबी थी। उसने 17 नवंबर 2024 की रात चरामा क्षेत्र में एक युवती की हत्या की हत्या कर दी थी। उसके बाद वो वहां से बुलेट लेकर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी 17 नवंबर की रात पास के कुरुद क्षेत्र में अपनी ससुराल में रहा। इसके बाद अगली सुबह 18 को वहां से निकल गया और रानी तरई आया। 20 नवंबर की सुबह उसकी लाश को सुबह ग्रामीणों ने देखा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi
यह खबर भी जरुर पढ़े
प्रेमी के कमरे में मिली लापता युवती की लाश, अनजान घरवालों के उड़े होश, जानिए पूरा मामला











