गरियाबंद ब्रेकिंग : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवानों को भारी पड़ते देख भागे नक्सली, सिंगल शॉट रायफल के साथ अन्य नक्सल सामग्री बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के दौरान जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली फरार हो गए। मौके से बड़ी मात्रा में राशन का समान, एक सिंगल शॉट रायफल, नक्सल साहित्य सहित अन्य समाग्रियां बरामद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 21.11.2024 को नक्सली उपस्थिति की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गरियाबंद डी.आर.जी., कोबरा-207BN, ओडिसा SOG (नुआपाडा एवं नवरंगपुर), सी.आर.पी.एफ.-211BN 65BN की संयुक्त टीम गस्त हेतु थाना जुगाड़ क्षेत्रातंर्गत अमाढ़ जंगल की ओर निकली थी।

सुबह लगभग 07:00 बजे सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को अपनी ओर आते देख फायरिंग की गयी, जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस पार्टी द्वारा बचाव में फायरिंग किया गया। पुलिस पार्टी को भारी पड़ते देख नक्सली अपना डेरा छोड़ भाग गये। सर्चिंग के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण करने पर नक्सलियों का एक सिंगल शॉट रायफल, नक्सल साहित्य अन्य समाग्रियां बरामद किया गया। सर्चिंग के बाद सभी पुलिस बल सकुशल अपने-अपने ईकाई की ओर वापस लौट गए हैं।

वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, दो जवान भी हुए घायल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल