ससुराल में युवक ने लगाई फांसी: पत्नी से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक ससुराल में पत्नी व बच्चों से मिलने गया था। विवाद होने के कारण दूसरे दिन गांव में पेड़ पर फंदे बनाकन आत्महत्या कर ली। घटना बालोद जिले के सुरेगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम तारी (भरदा) डोमन पिता पलटूराम हल्बा (40) अपनी पत्नी व बच्चों से मिलने ससुराल ग्राम भेड़ी (सु) गया था। बताया जा रहा है कि ससुराल पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद रात को ही घर से निकल गया। दूसरे दिन सुबह 7.30 बजे पुनः अपने बच्चों से मिलने ससुराल पहुंचा। इसके बाद घर से निकल कर मुढिया जाने वाले मार्ग पर खेत में लगे पेड़ पर फांसी लगा ली।

बताया गया कि मृतक अपनी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। एक माह पहले भी पत्नी से मारपीट की थी। जिसके कारण पत्नी अस्पताल में भर्ती थी। वह वहां से अपने मायके आ गई थी। पत्नी ने गुरुर थाने में मारपीट की रिपोर्ट लिखवाई है। मृतक डेमन की एक लड़की व लड़का है। मृतक के ससुर चुरामन खरे ने बताया कि उनका दामाद का व्यवहार ठीक नहीं था। घटना की सूचना के बाद सुरेगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डौडीलोहारा भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती की लाश, पास में मिले बैग, स्कार्फ और बाइक, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन