जलती हुई लकड़ी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, अवैध संबंध के शक में छोटे भाई को भी मारने की कोशिश, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक पति ने जलती हुई लकड़ी से पीट-पीटकर कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का छोटे भाई के साथ अवैध संबंध है। आरोपी ने अपने छोटे भाई को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम जोरी निवासी बंधु राम कोरवा (30) को अपनी पत्नी अनीता कोरवा (26) पर शक था कि उसका अवैध संबंध उसके छोटे भाई के साथ है। इस शंका को लेकर उसका पत्नी के साथ पहले विवाद भी हुआ था। बताया जा रहा है कि 17 दिसंबर की रात करीब 8 बजे बंधु राम ने अपने छोटे भाई को मारने की कोशिश की, लेकिन वह घर से भाग गया।

पत्नी को बेदम पीटा, मौत

भाई के भाग जाने के बाद बंधु राम कोरवा ने पत्नी अनिता को जलती हुई लकड़ी से बेदम पीटा। मारपीट से अनिता बेहोश होकर गिर गई तो उसे उसी हालत में छोड़कर बंधु राम चला गया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट की वजह से अनिता कोरवा की मौत हो गई। घटना की सूचना आरोपी बंधु राम कोरवा ने खुद ही गांव के लोगों को दी।

मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस ने आरोपी बंधु राम कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अवैध संबंध के शक पर पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

रात में इस बात को लेकर पत्नी से हुआ विवाद, गुस्से में पति ने टंगिया से किया ताबड़तोड़ हमला, मौके पर मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल