नशीली टैबलेट के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, फिंगेश्वर पुलिस ने की कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नशीली टैबलेट के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे में टैबलेट को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों में एक रायपुर और दूसरा उड़ीसा का रहने वाला बताया जा रहा है। मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बाइक में सवार दो तस्कर नशीली टैबलेट्स लेकर रायपुर ला रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस ने घेराबंदी कर युवकों से पूछताछ की। युवकों ने अपना नाम परमेश्वर साहू, विजय साहू बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से 90 नग नाइट्रो टेन नामक टैबलेट्स बरामद किया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे उड़ीसा से टैबलेट लेकर रायपुर में खपाने की तैयारी में थे।

टैबलेट के संबंध में युवकों ने कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले में 11 हजार बल्क लीटर शराब नष्ट, 10 वर्षों से लंबित संपत्तियों का किया नष्टीकरण

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल