रायपुर में कई थानों के बदले प्रभारी, रायपुर SSP डॉ. लाल उमेंद्र ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नगरीय निकाय चुनाव से पहले रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेंद्र सिंह ने थाना प्रभारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी किया है। आदेश में विनय सिंह बघेल को तेलीबांधा से हटाकर टिकरापारा की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह मनोज साहू को खम्हारडीह, नरेंद्र कुमार मिश्रा को तेलीबांधा, सचिन सिंह को खमतराई, शिव नारायण सिंह को डीडीनगर थाने का निरीक्षक बनाया गया है।
आदेश में 17 निरीक्षकों का तबादला हुआ है। आदेश में रक्षित केन्द्र निरीक्षक वैभव मिश्रा को यातायात और यातायात रक्षित निरीक्षक अनीष सारथी को रक्षित केन्द्र का प्रभारी बनाया है। बताया जा रहा है कि निरीक्षकों को परफॉर्मेंस के आधार पर नई पदस्थापना दी गई है। देखिए पूरी सूची…
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6
यह खबर भी जरुर पढ़े
Transfer : गरियाबंद जिले में पुलिस कर्मचारियों का तबादला, देखिए पूरी सूची












