मामा की शादी में भांजे की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां, दूल्हे की कार में डीजे गिरने से हादसा, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मामा की शादी में डेढ़ साल के मासूम बच्चे पर DJ गिर गया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम दूल्हे की गोद में बैठा था। बच्चे का पिता कार चला रहा था। स्टंट करते समय DJ दूल्हे की कार पर गिर गया। मासूम बच्चा इसकी चपेट में आ गया। घटना कोरबा जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात सूरजपुर से चिमनीभाठा (कोरबा) बारात आई थी। बारात दुल्हन के घर की ओर जा रही थी। सभी लोग DJ की धुन पर नाच-गा रहे थे। कार दूल्हे का जीजा नीलेश तिवारी चला रहा था। बगल में दूल्हा अपने भांजे हरिओम तिवारी (डेढ़ साल) को गोद में लेकर बैठा था। बारात मुड़ापार-शारदा विहार रोड पर पहुंची थी, तभी नीलेश ने कार से स्टंट करने की कोशिश की और ब्रेक लगाकर पिछला पहिया उठाने की कोशिश की। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और डीजे वाहन से टकरा गया।

डीजे कार के शीशे पर गिरा और शीशा टूटकर हरिओम के सिर में जा लगा। सिर में गंभीर चोट लगने से हरिओम की मौत हो गई। हादसे में नीलेश भी घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने नीलेश की पिटाई कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीलेश और बच्चे को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर-धमतरी मार्ग में भीषण हादसाः स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, रिटायर्ड प्राचार्य की मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल