बॉयफ्रेंड के लिए लड़कियों के बीच विवाद, फिर थप्पड़ पे थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- युवतियों के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जहां तीन दबंग लड़कियों ने मिलकर एक लड़की की पिटाई कर दी। सड़क के दूसरी ओर खड़े कुछ लोगों ने इस मामले का वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मामला बिलासपुर जिले का है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर के बस स्टैंड में सड़क किनारे चार लड़कियां सिगरेट पीते हुए खड़ी थी। वे आपस में बातचीत कर रही थी तभी अचानक एक लड़की दूसरे लड़की को पकड़ कर थप्पड़ मारने लगी। जिसके बाद लड़कियों ने युवती को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और फिर थप्पड़ लात-घूंसों से उसकी पिटाई करने लगे। मारपीट के दौरान लड़की रोती चिल्लाती रही, लेकिन उसे कोई बचाने नहीं आया।

मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सड़क के दूसरी ओर खड़े कुछ लोगों ने इस मामले का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लड़कियों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ है। मारपीट करने वाली लड़कियां एक कपड़े की दुकान में काम करती हैं। मार खाने वाली लड़की एक लड़के से बातचीत करती थी, जिसे मारने वाली दूसरी लड़की भी पसंद करती थी। इसी विवाद के चलते उन्होंने मिलकर लड़की की जमकर पिटाई कर दी।

वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

कॉलेज परिसर में छात्राओं के बीच मारपीट: जमकर चले लात घूंसे, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन