राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में वीरता शौर्य एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए पद अलंकरण से किया सम्मानित, इन्हे मिला राज्य वीरता पुरस्कार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया गया और परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पद अलंकरण से सम्मानित किया। उन्होंने 15 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक 2024 से अलंकृत किया।

निरिक्षक शिशुपाल सिन्हा, निरिक्षक निर्मल जांगड़े जिला कांकेर, सहायक उप निरिक्षक गोपाल बोड्डू जिला बीजापुर, प्रधान आरक्षक  एमैया चिलमुल जिला बीजापुर, प्रधान आरक्षक प्रफुल्ला गोपाल जिला बीजापुर, प्रधान आरक्षक तुलाराम कुहरामी जिला बीजापुर, आरक्षक हेमन्त एण्ड्रिक जिला बीजापुर, आरक्षक मोती लाल राठौर जिला बीजापुर, आरक्षक गोविन्द सोढ़ी जिला बीजापुर, आरक्षक  सुकारू राम जिला बीजपुर, आरक्षक मुन्ना राम कड़ती जिला बीजापुर, आरक्षक कृष्णा गाली 19 पोखरण वाहिनी छसबल, करनपुर जिला जगदलपुर, आरक्षक भीमा राम बेड़ता जिला बीजापुर, आरक्षक धनीराम कोरसा जिला बीजापुर, आरक्षक कृष्णा ताती जिला बीजापुर को पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया गया। इसके अलावा आनंद सिंह रावत, सहायक सेनानी पीटीसी, बोरगांव विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया गया।

इन्हे मिला राज्य वीरता पुरस्कार

सराहनीय सेवा हेतु पुलिस महानिरीक्षक सुशील चन्द्र द्विवेदी, माना रायपुर के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिंज, उप पुलिस अधीक्षक गुरजीत सिंह, सहायक सेनानी प्रशांत श्रीवास्तव, जगदलपुर कंपनी कमाण्डर प्रभुलाल कोमरे, बस्तर उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद मिश्रा, सुकमा प्रधान आरक्षक धरम सिंह नरेटी, कांकेर प्रधान आरक्षक रविन्द्र कुमार ठाकुर को अलंकृत किया गया।

सराहनीय सुधार सेवा पदक के लिए बिलासपुर जेल शिक्षक हेमंत कुमार नामदेव, दुर्ग प्रहरी ताराचंद अवस्थी, रायपुर प्रहरी टेकराम वर्मा, जगदलपुर प्रहरी देवनारायण राम एवं गृह रक्षक तथा नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक के लिए धमतरी सैनिक सुरेन्द्र कुमार सिंगौर तथा राज्य वीरता पुरस्कार के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा से पोषण जायसवाल, कुणाल कौशले और दंतेवाड़ा से जयंत कुमार मरकाम को अलंकृत किया गया। इसके अलावा कर्तव्य पथ पर साहस और बहादुरी का परिचय देने के लिए पुलिस के वीरता पदक से अलंकृत किया गया।

राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी के मुख्य समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित, राज्य पुलिस बल में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला) को मिला प्रथम स्थान (पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें )

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी के मुख्य समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित, राज्य पुलिस बल में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला) को मिला प्रथम स्थान

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन