नवविवाहिता को मारकर फांसी पर लटकाया, सास-सुसर और पति गिरफ्तार, ये वजह आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– धमतरी जिले में पति, सास और ससुर ने मिलकर नवविवाहिता की हत्या कर दी। दरअसल, ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शादी के 8 महीने बाद पति ने नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने शव को फांसी पर लटका दिया। मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम डोमा निवासी नोमेश्वरी साहू (22) का विवाह अप्रैल 2024 में गांव के ही तिजेन्द्र साहू (26) के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था। दोनों का दांपत्य जीवन कुछ दिनों तक अच्छा चल रहा था, लेकिन इसी बीच दहेज को लेकर विवाद होने लगा। नोमेश्वरी की सास फ़गनी बाई और ससुर मिश्री लाल साहू कम दहेज और लोकल सड़ा-गला सामान लाने की बात कहकर प्रताड़ित करते थे। उसका पति भी आए दिन मारपीट करता था।
26 जनवरी को तिजेन्द्र साहू ने नोमेश्वरी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया और हत्या को छुपाने शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने गहन जांच-पड़ताल की और सभी पहलुओं की बारीकी से छानबीन की। पुलिस तिजेन्द्र साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
जिसमें आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और घटना की जानकारी दी। जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति तिजेन्द्र साहू (26), ससुर मिश्री लाल साहू (51) और सास फगनी बाई साहू (45) को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6
यह खबर भी जरुर पढ़े
गर्भवती प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, प्रेमी बोला- गर्भ में पल रहा बच्चा मेरा नहीं है











