संदिग्ध हालत में मिली छात्रा की लाश, UPSC की कर रही थी तैयारी, इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बंद कमरे में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। छात्रा किराये के रूम में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के झगराखंड के खोंगापानी निवासी नीतू दीवान (30) बिलासपुर के शुभम विहार कॉलोनी में बंजारी बघेल के यहां किराये के रूम में रहती थी। नीतू यहां एक निजी संस्थान में कोचिंग कर रही थी। बुधवार रात छात्रा का शव कमरे के अंदर मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खिड़की से झांककर देखा, तो युवती का शव जमीन पर पड़ा था।

पुलिस दरवाजा तोड़कर रुम के अंदर पहुंची, तो छात्रा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटना की जानकारी छात्रा के परिजनों को दी। परिजन देर रात बिलासपुर पहुंचे, जिसके बाद शव को अस्पताल शिफ्ट किया गया। गुरुवार की सुबह परिजनों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि छात्रा को टीबी की बीमारी थी। पुलिस का कहना है कि छात्रा के रूम की तलाशी ली गई है, वहीं कुछ नहीं मिला है।

पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

कन्या छात्रावास में फांसी पर लटके मिली छात्रा की लाश, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल