बॉयफ्रेंड के चक्कर में भिड़ी लड़कियां, फैशन डिजाइनर के घर में घुसकर मारपीट, पैसा और जेवर चोरी, FIR दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में बॉयफ्रेंड को लेकर 6 लड़कियों ने एक फैशन डिजाइनर लड़की के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर 6 लड़कियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपी लड़कियां वहां पहुंची और पीड़िता को बाल पकड़कर बाहर निकाला और उसकी पिटाई कर दी। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।
फैशन डिजाइनर का काम करती है पीड़िता
जानकारी के मुताबिक उड़ीसा की रहने वाली रहनुमा फैशन डिजाइनर का काम करती है। वह पिछले 7 सालों से रायपुर के भावना नगर में किराए के मकान में रह रही है। रायपुर में उसकी अलीशा राजपूत, अलीशा मेहता, दिव्या धुरेजा, मंजू द्विवेदी, कोमल जैन, रानी साहू से पिछले चार सालों से जान-पहचान और दोस्ती है। 3 अप्रैल को रहनुमा के पास कोमल का फोन आया। उसने कहा कि वह किसी काम से उसके घर आ रही है।
घर में घुसकर लड़कियों ने की मारपीट

पीड़िता रहनुमा के मुताबिक शाम करीब 6 बजे वह नहाने गई थी। इसी दौरान मेन गेट पर खटखटाने की आवाज आई। घर में दूसरी सहेली भी मौजूद थी, उसने दरवाजा खोला। तभी अलीशा, अलीशा एम, दिव्या, मंजू, कोमल और रानी घर में घुस आईं। उन्होंने रहनुमा के कमरे में लगे बाथरूम के दरवाजे पर लात मारी। जिससे वह खुल गया। आरोपी लड़कियों ने उसे बाल पकड़कर घसीटा और बुरी तरह पीटा। रहनुमा की सहेली ने विरोध किया तो उसे भी धक्का दे दिया।
सभी आरोपी लड़किया फरार
बताया गया कि घटना के बाद पीड़िता की 5 सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, 30 हजार रुपए और आईफोन गायब हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामले में 6 नामजद लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सभी आरोपी लड़कियां अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गई हैं। सभी कोरबा की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p
यह खबर भी जरुर पढ़े
बॉयफ्रेंड के लिए लड़कियों के बीच विवाद, फिर थप्पड़ पे थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो