लोकसभा चुनाव एक नए भारत के निर्माण का चुनाव है – बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर लोकसभा प्रत्याशी अग्रवाल ने किया नवापारा मंडल और चम्पारण मंडल में रोड शो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा :- गुरूवार देर शाम रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल नवापारा और चम्पारण मंडल पहुंचकर रोड शो किया। मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर पड़ी है।

रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के चम्पारण और नवापारा मंडल में रोड शो किया और जनसंपर्क अभियान चलाया। बृजमोहन अग्रवाल के अभियान की शुरुवात चम्पारण मंडल के भिलाई गांव से हुई। इसके बाद तामासिवनी, तोरला, टीला, चम्पारण, पोंड गांव में जनसंपर्क किया। इसके बाद श्री अग्रवाल नवापारा मंडल के ग्राम मंदलोर, परसदा, छांटा, पारागांव, नवागांव इलाकों में जनता से मुलाकात कर भाजपा के लिए वोट मांगे और मोदी जी को एक बार पुनः प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

सबका साथ सबका विकास पर काम

इस दौरान श्री अग्रवाल ने कहा कि, पिछले 10 सालों में मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास पर काम किया है। मोदी जी की गारंटी आज सबसे बड़ी गारंटी है जिसपर सभी को विश्वास है। मोदी जी ने जो वादे किए वो सभी पूरे किए है। मोदी जी के कारण ही अयोध्या में करीब 500 सालों बाद श्री राम लला का भव्य मंदिर का निर्माण हो सका।

श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद से खुशहाली है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने 5 सालों के वादों को 3 महीनों में ही पूरा कर दिया है। भाजपा राज में गरीब, महिला, युवा और किसान सभी के हितों में काम हो रहा है। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब महिलाओं को आत्मसम्मान से जीने के लिए सरकार ने घर-घर शौचालय का निर्माण कराया, उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके खाते में हर महीने सरकार 1000 डाल रही है।

लोकसभा चुनाव राष्ट्र निर्माण का चुनाव

किसानों को प्रति एकड़ 20000 की अंतर राशि मिल रही है उनके धान भी सरकार अब 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है इतना ही नहीं किसानों को 2014-15 और 2015-16 का एकमुश्त बोनस भी दे दिया गया। युवाओं को रोजगार के लिए अकेले शिक्षा विभाग ने ही 33000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। गरीबों को मुफ्त में मकान, गैस कनेक्शन, 35 किलो प्रति माह राशन, हर घर जल दिया जा रहा है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव राष्ट्र निर्माण का चुनाव है। यह भारत को विश्व गुरु बनाने का चुनाव है। विकसित भारत बनाने का चुनाव है यह चुनाव भारतीयों को विश्व में आत्म सम्मान दिलाने का चुनाव है। एक ऐसे भारत के निर्माण का चुनाव है जहां गरीब महिला युवा किसान को आत्म निर्भर बनाने उनके जीवन में खुशहाली लाने का चुनाव है। इसलिए सभी लोग प्रचंड मतों से भाजपा को विजयी बनाएं और केंद्र में मोदी सरकार को मजबूत बनाएं।

इस जनसंपर्क अभियान में सांसद सुनील सोनी, विधायक इंद्र कुमार साहू, भाजपा नेता अशोक बजाज, ओम प्रकाश साहू, दिनेश्वर साहू, दिनेश्वर साहू, पुन्नूलाल साहू, भगवत ध्रुव, गोविंद साहू, मयंक देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी-कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त हुई जारी, मुख्यमंत्री ने बताया अब से इस दिन दी जाएगी अगली किश्त

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल