गरियाबंद जिले में राजस्व समस्याओं के समाधान के लिए पंचायतों में राजस्व पखवाड़ा 7 अप्रैल से, इन गांवों में लगेंगे शिविर

शिविर में भूमि संबंधी विवाद, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, ऋण पुस्तिका जारी करने, भू- अधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य समस्याओं का होगा निवारण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राजस्व पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। यह अभियान तीन चरणों में संपन्न होगा। अप्रैल माह में 07 से 21 अप्रैल तक, मई माह में 13 से 27 मई तक और जून माह में 16 से 30 जून तक आयोजित होगा। 

कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर इस विशेष अभियान के दौरान भूमि संबंधी विवाद, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, ऋण पुस्तिका जारी करने, भू- अधिकार पत्र, जाति, निवास व आय प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व मामलों का समाधान किया जाएगा। राजस्व पखवाड़ा के दौरान ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करने के लिए राजस्व अधिकारियों की टीमें गांवों का दौरा करेंगी। शासन की मंशा है कि नागरिकों को अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए भटकना न पड़े और उन्हें अपने ही ग्राम पंचायत में त्वरित सेवाए मिल सकें। इस अभियान से गांवों में राजस्व मामलों के निपटारे की प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी लंबित समस्याओं का निराकरण करवाएं।

इन गांवों में लगेंगे शिविर

उल्लेखनीय है कि अप्रैल माह में 07 से 21 अप्रैल तक गरियाबंद तहसील के विभिन्न हल्का ग्रामों में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा। 07 अप्रैल को बारूका में शिविर लगाया जायेगा, जिसमें बारूका एवं मालगांव हल्का के आश्रित ग्राम के लोग शिविर में शामिल हो सकते है। इसी प्रकार 07 अप्रैल को ही दांतबायकला के शिविर में दांतबायकला एवं लोहारी हल्का के आश्रित ग्राम, 08 अप्रैल को पारागांव के शिविर में सढ़ौली, पारागांव एवं गरियाबंद हल्के के ग्राम व 08 अप्रैल को ही मरौदा के शिविर में मरौदा हल्के के ग्राम, 09 अप्रैल को जोबा के शिविर में गुजरा एवं जोबा हल्के के ग्राम, सड़क परसुली के शिविर में सड़क परसुली एवं मैनपुर 2 के हल्का ग्राम, 09 अप्रैल को आमदी द के शिविर में आमदी द, खरता एवं दर्रीपारा के हल्का के आश्रित ग्राम के लोग शिविर में शामिल हो सकते है। 

राजिम तहसील में यहाँ लगेंगे शिविर

इसके अलावा राजिम तहसील अंतर्गत 07 अप्रैल को ग्राम बरभाठा के ग्राम पंचायत भवन में राजस्व पखवाड़ा आयोजित किया जायेगा। 08 अप्रैल को बसीन, 09 अप्रैल को पोखरा में। तहसील फिंगेश्वर अंतर्गत 07 अप्रैल को पसौद में, 08 अप्रैल को पाली में, 09 अप्रैल को भसेरा में आयोजित किया जायेगा। तहसील छुरा अंतर्गत 7 अप्रैल को अकलवारा तथा कुटेना में, 08 अप्रैल को अमेठी व अतरमरा में, 09 अप्रैल को साजापाली व घटकर्रा में शिविर आयेजित किया जायेगा। मैनपुर तहसील अंतर्गत 07 अप्रैल को दबनई में, 08 अप्रैल को गोपालपुर में, 09 अप्रैल को देहारगुड़ा में शिविर आयोजित होगा। 

अमलीपदर तहसील अंतर्गत ग्राम तेतलखुंटी एवं ग्राम मुड़गेलमाल में, 08 अप्रैल को ग्राम पंचायत धरनीढोडा एवं सरगीगुड़ा में, 09 अप्रैल को खोखमा व चिखली में राजस्व शिविर आयोजित होगा और तहसील कार्यालय देवभोग अंतर्गत 07 अप्रैल को सीनापाली में, 08 अप्रैल को बरकानी में तथा 09 अप्रैल को सुकलीभाठा पु. में राजस्व पखवाड़ा आयोजित किया जायेगा। जिसमें शिविर हल्का ग्राम के आश्रित ग्राम शामिल होकर राजस्व पखवाड़ा शिविर का लाभ उठा सकते है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम पुलिस की कार्रवाई : नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया से चलाता था कारोबार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल