नवापारा पुलिस की नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई, अवैध सामग्री के साथ 2 आरोपी गिरफ़्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-  गोबरा नवापारा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है । पुलिस ने 2 दिनों में अवैध नशे का कारोबार करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ आबकारी और नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी अवधराम साहू ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच गुरूवार को सूचना मिली की ग्राम छाटा सोनकर पेट्रोल पंप के सामने एक युवक अपने पास शराब रखा हुआ है। सूचना पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। जहां ग्राम नवागांव (राखी) के रहने वाला युवक रोहित बया के पास बोरी में 40 पौवा शोले देशी मशाला शराब रखा था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 40 पौवा शराब को जब्त कर आरोपी रोहित बया के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

15 हजार के गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

शुक्रवार को सूचना पर एक आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है । पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूर्य प्रकाश जांगड़े पिता दीपक जांगड़े उम्र 31 साल साकिन सतनामपारा ग्राम टीला चौकी चंपारण थाना गोबरा नयापारा जिला रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैला की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी सूर्य प्रकाश जांगड़े पिता दीपक जांगड़े उम्र 31 साल साकिन सतनामपारा ग्राम टीला चौकी चंपारण कब्जे से 1.450किलो ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 15000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरा नयापारा में अपराध क्रमांक 189/2024 धारा 20(b ) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bd2gqAIz6XYDtrono3nw63

यह खबर भी जरूर पढ़े

कबाड़ी दुकानो में पुलिस का छापा: नवापारा सहित रायपुर जिले के 44 दुकानों में 97 लाख का सामान जब्त

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल