पहाड़ी से धक्का देकर पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महासमुंद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर मिली युवती की सड़ी-गली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस हत्याकांड में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिससे परेशान होकर उसने पत्नी को पहाड़ी से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। मामला महासमुंद जिले के बलौदा थाने का है।

22 मार्च को मिली थी लाश

दरअसल 22 मार्च 2025 को शिशुपाल पहाड़ी से एक अज्ञात महिला की लाश बरामद हुई थी। शव के शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे। शव की हालत खराब होने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। 25 मार्च को शव की पहचान बनीपाली निवासी खीर बाई मानिकपुरी के रूप में हुई।

पति-पत्नी में लंबे समय से चल रहा था विवाद

पुलिस जांच में पता चला कि खीर बाई की शादी चार साल पहले जालपुर निवासी भोजराज मानिकपुरी से हुई थी। शादी के कुछ सालों से ही दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहता था। रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर खीर बाई ने पति का घर छोड़ दिया और सरायपाली में किराए के मकान में रहकर काम करने लगी। 6 मार्च को खीर बाई ने अपने परिजनों से कहा कि वह काम के बाद पति से मिलने जा रही है। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

पुलिस ने तकनीकी सहायता, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, जिसमें पता चला कि दोनों को आखिरी बार शिशुपाल पहाड़ी इलाके में एक साथ देखा गया था। पुलिस ने संदिग्ध पति भोजराज मानिकपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें वह गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने लगा। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। अक्सर झगड़े से वह मानसिक रूप से परेशान था और इसी गुस्से में 7 मार्च को वह घूमने के बहाने अपनी पत्नी खीर बाई को शिशुपाल पहाड़ी पर ले गया। वहां मौका पाकर उसने उसे पहाड़ी से धक्का दे दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 238 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

पर्यटन स्थल पर मिली अज्ञात युवती की लाश, शरीर पर चोट के निशान, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल