पिकनिक मनाने जा रही स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी: 10 लोग घायल, 7 की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- भोरमदेव पिकनिक मनाने जा रही एक निजी स्कूल बस दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र ग्राम तालपूर के पास रविवार को सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच हुई। बस का पट्टा टूटने से वाहन अनियंत्रित हो गई और दुर्घटना का शिकार हो गयी। इस बस में सवार 17 लोगों में से 10 घायल है, जिसमें से सात गंभीर व इन घायलों में 4 बच्चें भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार खैरागढ़ अल्फा स्कूल के टीचर्स और स्टाफ ने भोरमदेव (कवर्धा) में पिकनिक का प्लान बनाया था। लगभग 17 लोग छोटी बस में सवार होकर खैरागढ़ से भोरमदेव के लिए निकले थे। कुछ टीचर्स के साथ उनके बच्चे भी थे। जैसे ही बस तालपुर गांव में पहुंची, यहां सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही सहसपुर लोहारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 7 लोगों की हालत गंभीर है। सामान्य घायलों का इलाज लोहारा अस्पताल में चल रहा है, वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को कवर्धा जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल