खेत में संदिग्ध हालत में मिले पति-पत्नी के शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– खेत में संदिग्ध हालात में पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम की मदद ली है। शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जांजगीर जिले के शिवरीनारायण थाने की है।

जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह राहौद चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलारी के खेत में पति-पत्नी के शव संदिग्ध हालत में मिले। सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। मृतकों की पहचान ग्राम पंचायत भवंतरा निवासी शिव कुमार पटेल (52 वर्ष) और शिवकुमारी पटेल (50 वर्ष) के रूप में हुई है। मामला हत्या है या आत्महत्या यह भी पता नहीं चला पाया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

ईंट भट्टे में मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल