मॉर्निक वॉक पर निकली तीन महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, हवा में उछली महिला, एक की मौत, दो घायल, LIVE वीडियो आया सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर में तेज रफ्तार कार ने मॉर्निक वॉक पर निकली तीन महिलाओं को कुचल दिया है। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार तेलीबांधा इलाके की रहने वाली प्रिया साहू, रिया बंजारे और ललिता साहू शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे मॉर्निक वॉक पर निकली थी। इस दौरान तेलीबांधा ब्रिज के पास एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगते ही प्रिया हवा में उछल गई और दूर जा गिरी। सड़क पर गिरते ही उसका सिर फट गया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई।

दो महिलाएं घायल

 

हादसे में रिया बंजारे के सिर पर भी गंभीर चोटें आई है। वहीं ललिता साहू के पैर और शरीर में चोटें आई है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

फरार चालक हुआ गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि महिलाएं तेलीबांधा इलाके के गली नंबर 5 में किराए से रहती है। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार कार चालक की तलाश कर गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी का नाम अमित सिंह चौहान है जो रायपुर में रहता है। आरोपी के पास लाइसेंस भी नहीं था।

वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

दर्दनाक हादसा: कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन माह के बच्चे की मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल