रायपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घूमन जाने की बात कहकर निकला था घर से

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवक घर पर अपनी मां को घूमकर आने की बात बोलकर निकला था, लेकिन पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार उरला क्षेत्र के ग्राम अछोली निवासी शंकर दास मानिकपुरी उर्फ चीरा ने फांसी लगाकार खुदकुशी की है। मृतक की मां ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह घर से खाना खाकर निकला। कुछ देर बाद घर वालों को सूचना मिली कि उसकी लाश अछोली स्थित दाऊ बाड़ा में एक पेड़ के सहारे लटक रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि युवक की लाश पेड़ पर साड़ी के सहारे लटकी थी। घटना दोपहर साढ़े 3 बजे के आसपास की है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक का किसी से विवाद हुआ होगा। इसके बाद आत्महत्या की होगी। पुलिस युवक के घरवालों और दोस्तों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। मृतक शंकर उरला थाना में चोरी के मामले में जेल की सजा काट चुका है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: फांसी पर लटके मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button