बाल सुरक्षा सप्ताह प्रतिदिन गरियाबंद पुलिस द्वारा विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन

बच्चों को गुड टच बैड टच, पॉक्सो एक्ट,साइबर फ्रॉड, नशे से दूर रहने के संबंध दी जा रही जानकारी ।

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद  :- पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा व पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री बद्रीनारायण मीणा के द्वारा 14 नवंबर से 20 नवंबर 2022 तक बाल सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने के संबंध में निर्देश दिए, जिसके परिपालन में गरियाबंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल सुरक्षा के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा सिन्हा के पर्यवेक्षण में बाल सुरक्षा टीम गठित कर बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है|

प्रथम दिन इसका शुभारंभ शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोचबाय से किया गया जिसमे कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा सिन्हा के द्वारा स्कूल के छात्र/छात्राओं को बाल सुरक्षा, बाल अधिकार, बाल श्रम, बाल मजदूरी, लैंगिक शोषण एवं बच्चों की कैरियर के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बताया कि हमें हमारे ऊपर हो रहे अत्याचारो को सहना नहीं है चुप्पी तोड़ना है और अत्याचार के संबंध में अपने परिजन व परिवार के सदस्यों को बताना है। पुलिस हर संभव आपकी मदद करेगी।

सप्ताह के दूसरे दिन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नहरगांव, शासकीय माध्मिक विद्यालय नहरगांव, शासकीय प्राथमिक शाला नहरगांव तथा मैनपुर डिवीजन से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैनपुर, संस्कार पब्लिक स्कूल मैनपुर, बिंद्रानवागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम खम्हारीपारा स्कूल में बच्चों को गुड टच-बैड टच, पोक्सो एक्ट, साइबर फ्रॉड, नशे से दूर रहने के संबंध में समझाईस एवं जागरूक किया गया।

बाल सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन थाना छुरा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमहरा तथा मैनपुर डिवीजन से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धवलपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीपारा के बच्चों को आज के एजेंडा के अनुसार थाना स्तर पर पुलिस कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया साथ ही गुड टच-बैड टच, पोक्सो एक्ट, साइबर फ्रॉड, नशे से दूर रहने के संबंध में समझाईस एवं जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बाल सुरक्षा टीम से निरीक्षक संतोष साहू, निरीक्षक रामू गुरदे, उप निरीक्षक सातऊ राम नेताम सहायक उप निरीक्षक देवकुमार वर्मा , सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार नेताम ,प्रधान आरक्षक नकुल सोरी, प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू, आरक्षक भीम ठाकुर, आरक्षक विनोद सिंह, खिलेश सोनी, म.आरक्षक दिव्या सिन्हा, संजू दर्शना यादव, कमल नारायण साहू एवं स्कूल के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल