अंबुजा और मैग्नेटो मॉल में एचएसआरपी के लिए विशेष शिविर 10-11 मई को, मोबाइल नंबर अपडेट कराने की सुविधा भी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर के अंबुजा मॉल, सड्डू के लोअर ग्राउंड फ्लोर 1 तथा मैग्नेटो मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित मैकडोनाल्ड के पास क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा 10 मई और 11 मई को एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में वाहन स्वामी अपने वाहन की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट हेतु ऑनलाईन ऑर्डर कर सकते हैं।

इसके लिए वाहन स्वामियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने वाहन का आरसी कार्ड एवं आधार कार्ड साथ लाएं और निर्धारित शुल्क का भुगतान कर शिविर का लाभ लें। मोटरसायकल अथवा स्कूटर के लिए ₹365 तथा कार के लिए ₹656 शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही शिविर में वाहन का मोबाइल नंबर अपडेट कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

इसी प्रकार, उन वाहन स्वामियों को भी सूचित किया जाता है, जिन्होंने वर्ष 2022 में पंजीकृत इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड वाहन खरीदे हैं और अब तक उन्हें अनुदान (सब्सिडी) की राशि प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे वाहन स्वामी अपने वाहन की आरसी कार्ड की छायाप्रति, बैंक विवरण (पासबुक की छायाप्रति या कैंसल चेक) तथा आधार कार्ड की छायाप्रति सहित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, रावांभाठा, रायपुर के काउंटर नंबर 21 में दस्तावेज जमा करें, ताकि लंबित सब्सिडी राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

अवैध रूप से HSRP प्लेट की बिक्री और आपूर्ति करने वालों के विरूद्ध होगी कठोर कानूनी कार्यवाही, दो वेंडर ही अधिकृत 

Related Articles

Back to top button