14 साल के लड़के के साथ अप्राकृतिक सेक्स के बाद हत्या, एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, दोस्तों के साथ गणेश देखने निकला था नाबालिग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में नाबालिग के साथ अननैचुरल सेक्स के बाद हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को झाड़ियों के बीच कीचड़ में छिपा दिया था। 11 दिन बाद जब शव से बदबू आने लगी तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय नाबालिग के पिता ने 26 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका बेटा रात 10 बजे गणेश देखेन की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान 6 सितंबर को नाबालिग का शव ग्राम कोटा स्थित बड़े तालाब के पास झाड़ियों के बीच कीचड़ में लिपटा हुआ मिला। आसपास के लोगों को जब दुर्गंध आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में नाबालिग के साथ अननैचुरल सेक्स और गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। इसी बीच पता चला कि नाबालिग को आखिरी बार विजय धीरज के साथ गणेश दर्शन के लिए जाते देखा गया था।

अप्राकृतिक यौनाचार करने के बाद मार डाला

पुलिस ने विजय धीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में विजय धीरज ने कुलदीप बंजारे और एक नाबालिग के साथ मिलकर नाबालिग की हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इसके बाद उन्हें डर लगा कि नाबालिग यह बात किसी को बता देगा। इसी के चलते उन्होंने नाबालिग की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा 04 के तहत कार्रवाई की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

8 साल के बच्चे से अप्राकृतिक सेक्स फिर मर्डर, आरोपी को अश्लील वीडियो देखने की लत थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल