रिश्ता हुआ कलंकित: सगे भाई ने 19 वर्षीय बहन से किया दुष्कर्म, आरोपी को फांसी देने की मांग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक सगे भाई ने अपनी 19 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता के मुताबिक उसका भाई पिछले 2 साल से उसे डरा-धमका कर दुष्कर्म करते रहा। पीड़िता इस दौरान गर्भवती भी हो गई। आरोपी भाई ने उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया। मामला कोंडागांव जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि लगातार शारीरिक शोषण से परेशान होकर युवती घर से भाग गई थी। वह 5 दिन तक लापता रही, फिर उसने हिम्मत जुटाई और थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। इस वजह से वह अब तक चुप थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। भाई के हरकत की जानकारी लगते ही गांव वालों लोगों में आक्रोश है, वे आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद इलाके के लोगों ने एक स्वर में कहा है कि कोर्ट को मामले की फास्ट ट्रैक पर सुनवाई कर ऐसे अपराधियों को तुरंत फांसी की सजा देनी चाहिए, ताकि समाज में कोई भी व्यक्ति ऐसा जघन्य कृत्य करने की हिम्मत न कर सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

रिश्ता हुआ कलंकित: पिता ने 16 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल