फिट इंडिया पहल के तहत गरियाबंद पुलिस के जवानों ने लगाया 10 किमी का दौड़, विजेताओं को मिला पुरुस्कार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– “स्वस्थ भारत, सशक्त भारत” की दिशा में फिट इंडिया अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है। फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य देश में खेल और फिटनेस की संस्कृति को लोकप्रिय बनाना है। यह लोगों को अपने दैनिक जीवन में फिटनेस को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करता है। फिटनेस को जीवन का एक तरीका बनाने के उद्देश्य से 29 अगस्त 2019 को “फिट इंडिया मूवमेंट” की शुरुआत की गई थी।

इसी कड़ी में गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में आज दिनांक 08.06.2025 को फिट इंडिया पहल के तहत गरियाबंद पुलिस द्वारा फिटनेस को हमारी दिनचर्या में शामिल करने के उद्देश्य से 10किमी दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ कोड़ोहरदी मोड से ग्राम कोड़ोहरदी 10 किमी लगाई गई।   

इस दौड़ में  पुलिस जवानों के साथ साथ जिले के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, उद्यंती सीतानदी उपनिदेशक वरुण जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर, डीएसपी गोपाल वैश्य, STF कंपनी कमांडर इंद्र कुमार शिवानी, रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर भी शामिल हुए।

इस दौड़ में STF (स्पेशल टास्क फोर्स) के धर्मेंद्र कुमार यादव (प्रथम), शिवकुमार (द्वितीय), शशिकांत महिलांगे (तृतीय) विजेता रहे। जवानों के उत्साह वर्धन के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा इन्हे पुरस्कृत किया गया। गरियाबंद पुलिस का आम नागरिकों से अपील हमेशा फिट रहने और अपने स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखने के लिए। प्रतिदिन दौड़,व्यायाम और योग के साथ प्राणायाम जरूर करें।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद कलेक्टर ने वृहद पौधारोपण होने पर जिलेवासियों का जताया आभार, जिले के लोग पर्यावरण संरक्षण में दे रहे योगदान

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल