मुख्यमंत्री के हाथों “सदस्यता रत्न” से सम्मानित हुए विधायक इंद्रकुमार, विधायक बोले- यह सम्मान अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का है

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शनिवार को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित सदस्यता रत्न सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विधायक, सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभनपुर क्षेत्र के विधायक इंद्र कुमार साहू को 10363 नए सदस्य बनाए जाने पर ‘‘सदस्यता रत्न’’ से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विशेष रूप से सम्मानित किया।

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने श्री साहू सहित सभी जमीनी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी के कठिन परिश्रम, लगन और प्रतिबद्धता के कारण भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में भी रिकॉर्ड सदस्यता से यह स्पष्ट है कि जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए पार्टी के लक्ष्यों और कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती का आधार है और यह सदस्यता अभियान उसी का प्रमाण है।

हर घर तक भाजपा की विचारधारा पहुंचाऊंगा – इंद्र कुमार

इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने के बाद विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि पूरे अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान है। मैं मुख्यमंत्री और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हमारे कार्य को पहचाना। मेरा संकल्प है कि मैं आगे भी पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में इसी उत्साह के साथ सक्रिय रहूंगा और हर घर तक भाजपा की विचारधारा पहुंचाऊंगा।

इस दौरान अजय जामवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और पार्टी की विचारधारा को और अधिक मजबूत करें। कार्यक्रम में प्रदेश के करीब 200 से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी सांसद, विधायक एवं अलग-अलग जिलों से आए चयनित पदाधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd

यह खबर भी जरुर पढ़े

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए युवा नेता किशोर देवांगन, ‘‘सदस्यता श्री’’ का मिला सम्मान, सदस्यता अभियान के दौरान बनाए 3 हजार से अधिक सदस्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button