सावन के अंतिम सोमवार धर्म नगरी राजिम में उमड़ पड़ा भक्तों का जनसैलाब, विभिन्न भक्ति आयोजनों से दिन भर नगर में गुंजता रहा ”हर हर महादेव”

बाबा गरीबनाथ महादेव के जलाभिषेक और 51 हजार पार्थिव शिवलिंग निर्माण के बाद निकली भव्य पालकी यात्रा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को धर्म नगरी राजिम में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी जगहों पर भगवा वस्त्र पहने शिव भक्त ही दिखाई दे रहे थे। मौका था राजिम के प्रसिद्ध मंदिर बाबा गरीबनाथ महादेव के जलाभिषेक का और त्रिवेणी संगम के मध्य बाबा कुलेश्वरनाथ महादेव का दर्शन। सावन माह के अंतिम सोमवार कोई भी भक्त इस मौके को छोड़ना नहीं चाहता था।

बाबा गरीबनाथ का सहस्त्र जलधारा से हुआ अभिषेक

राजिम नगरी के प्रसिद्ध मंदिर बाबा गरीबनाथ महादेव में सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। त्रिवेणी संगम से जल उठाने से पहले पंडितों द्वारा पूजा अर्चना की गई, जिसके बाद त्रिवेणी संगम नदी से लेकर मंदिर तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाल्टी से जल एक दूसरे के हाथ में देते रहे और मंत्रोचार के बीच महादेव का अभिषेक होता रहा।

विधायक रोहित साहू हुए सपरिवार शामिल

इस दौरान राजिम विधायक रोहित साहू भी सपरिवार पूजन अभिषेक में सम्मिलित हुए। समूचा शहर बाबा गरीबनाथ और हर हर महादेव के की जयकारों से गूंज रहा था।

पूजन आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान रानी श्यामकुमारी देवी धर्मशाला में बड़ी भीड़ लग गई थी।

आरु साहू ने दी मनमोहक प्रस्तुति

मंदिर के पास ही सुभाष चौंक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में लोक गायिका आरू साहू ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुती दी। लोग भजनों पर झूमते नाचते रहे। कार्यक्रम का आनंद लेने हजारों की संख्या में भीड़ लगी हुई थी।

इस दौरान राजिम विधायक रोहित साहू ने बाबा गरीबनाथ से क्षेत्र के खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि हमारा राजिम विधानसभा क्षेत्र विकास में सबसे आगे रहे। प्रदेश की विष्णुदेव सरकार आम जनता के उत्थान एवं जन कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है जिसका लाभ लेकर न सिर्फ राजिम विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ नित विकास कर रहे हैं। भगवान भोलेनाथ जी की भक्ति, श्रद्धा और आस्था के इस आयोजन में त्रिवेणी संगम राजिम का संपूर्ण आभामंडल आज शिवमय हो चुका है।

 बाबा गरीबनाथ की भव्य पालकी यात्रा

बाबा गरीबनाथ महादेव के जलाभिषेक के साथ ही बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में 51 हजार पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण और रुद्राभिषेक का आयोजन श्री राजीवलोचन मंदिर प्रांगण में किया गया था। जिसके बाद बाबा गरीब नाथ की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र में भक्तिभाव का माहौल भर दिया।

इस ऐतिहासिक आयोजन में राजिम के मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में भक्त बाबा गरीब नाथ की पालकी के दर्शन करने पहुंचे। जयकारों और भजन कीर्तन के बीच यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, माहौल और भी अलौकिक होता गया।

फाउंडेशन के आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने का प्रयास भी है। यात्रा में डमरू दल, नृत्य मंडली और ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं की टोली आकर्षण का केंद्र रही।

स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु राजिम पहुंचे, जिससे पूरे कस्बे का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। अंत में नगर के बस स्टैन्ड पं सुंदर लाल शर्मा चौक पर बाबा गरीबनाथ की भव्य महाआरती की गई। और कार्यक्रम का समापन किया गया।

वीडियो 

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ में दिखा लेजर लाइट शो का अलौकिक नज़ारा, शिवगाथा सुन भक्त हुए भाव-विभोर, देखिए वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल