रायपुर में थाने के सामने महिला ने लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर के महिला थाने के सामने एक महिला ने खुद को आग लगा ली। आग लगाने के बाद महिला चीखती हुई थाने में घुस गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में किसी तरह महिला के ऊपर कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला का इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता ने 2022 में रायपुर के कैलाशपुरी निवासी शिवम गोस्वामी नाम के युवक से लव मैरिज किया था। उसकी दो बेटियां भी हैं। पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। विवाद के चलते वह काउंसलिंग के लिए महिला थाने पहुंची थी। दोपहर 12-12.30 बजे महिला बाहर बैठी थी, तभी अचानक उसने खुद को आग लगा ली और चीखती हुई भागी। थाने में मौजूद स्टाफ और अन्य लोग महिला की चीख सुनकर तुरंत उसकी तरफ दौड़े और आग बुझाने की कोशिश की।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से जल चुकी थी। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला का इलाज जारी है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने किस ज्वलनशील पदार्थ से खुद को आग लगाई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल मामले की जांच शुरू हो गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t
यह खबर भी जरुर पढ़े
अभनपुर ब्रेकिंग: कंटेनर में लगी भीषण आग, 2 लोग जिंदा जले, 2 ने भाग कर बचाई जान