ब्रेकिंग : जंगल में सर्चिंग के दौरान बड़ा हादसा, IED हुआ ब्लास्ट, 3 जवान शहीद, एक गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ में शनिवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। IED डिफ्यूज करते समय हुए जोरदार विस्फोट में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र की है ।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम शनिवार सुबह कोरोसकोडा के जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाई गई आईईडी (IED) को निष्क्रिय करने की कोशिश की जा रही थी। तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि मौके पर मौजूद जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

विस्फोट से तीन जवानों को गंभीर चोटें आई और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य घायल जवान परमानंद कोमरा को बेहतर इलाज के लिए कांकेर भेजा गया है। शहीद होने वाले जवानों में सुखराम वट्टी (इंस्पेक्टर), कृष्णा कोमरा (कॉन्स्टेबल) और संजय गढ़पाले (कॉन्स्टेबल) शामिल हैं।

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से लगातार आईईडी बरामदगी और निष्क्रिय करने का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक सैकड़ों आईईडी को निष्क्रिय किया जा चुका है, लेकिन डिफ्यूज करने के दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

हार्डकोर नक्सली कमांडर पापाराव सहित 18 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 18 घातक हथियार एवं 12 लाख कैश सौंपा, 87 लाख का इनाम था घोषित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button