पति से अलग रह रही महिला से दुष्कर्म: शादी का सपना दिखाकर लूटता रहा आबरू, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने पीड़िता को अपने किराये के मकान में ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मामला रायगढ़ जिले के महिला थाना का है।

दरअसल, 45 वर्षीय पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वर्ष 2019 से घरेलू विवाद के चलते वह अपने पति से अलग रहकर बच्चों के साथ जीवन यापन कर रही थी। इसी दौरान आरोपी धमेन्द्र पासवान का उसके घर आता-जाता था। उसने पीड़िता को सहारा देने और शादी करने का झांसा देकर अपने विश्वास में लिया।

किराये के मकान में ले जाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता के मुताबिक, वर्ष 2022 में आरोपी उसे रायगढ़ स्थित अपने किराये के मकान में ले गया, जहां उसने पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी लगातार शादी का वादा कर संबंध बनाता रहा। जनवरी 2026 में भी आरोपी ने रायगढ़ लौटकर महिला को अपने मकान में बुलाया और उसके साथ संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 69 व 351(3) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी के सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र में होने की सूचना मिली, जहां से पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी धमेन्द्र पासवान (28 वर्ष) निवासी ग्राम लामारी कला, थाना कांडी, जिला गढ़वा (झारखंड) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि महिला संबंधी अपराधों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

पति की गैरमौजूदगी में पड़ोसी महिला से दुष्कर्म, कई महीनों तक बनाएं शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button