शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो छोड़ दिया, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक विधवा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर लंबे से समय शारीरिक संबंध बनाया। इस बीच महिला गर्भवती हो गई, तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बगीचा थाने में एक 40 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2021 में पति की मृत्यु के बाद आरोपी राम किशुन राम (27) उसके घर आया और शादी और बच्चों के भरण-पोषण का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। महिला इस दौरान 6 माह की गर्भवती भी हो गई, लेकिन आरोपी ने मई 2025 में किसी और लड़की से शादी कर ली और पीड़िता को पत्नी बनाने से इनकार कर दिया।
महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 366, 376(2-एन) के तहत अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t