कांग्रेस पार्षद ने की युवक की हत्या, लाठी-डंडे से किया हमला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक कांग्रेस पार्षद ने युवक की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी कांग्रेस पार्षद की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मृतक के घर रह रही थी। इसी गुस्से में आरोपी ने युवक और उसके परिवार पर हमला कर दिया। मामला बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मुंगेली निवासी दिलीप कुर्रे वार्ड 14 से कांग्रेस पार्षद है। बताया जा रहा है कि दिलीप की पत्नी सुकृति कुर्रे उसे छोड़कर अपने दो बच्चों के साथ बलौदाबाजार जिले के ग्राम चंदेरी अपने प्रेमी नंदकुमार पात्रे के घर रहने लगी थी। नंदकुमार पात्रे सरकारी कर्मचारी था। वह मुंगेली जिले के जल संसाधन विभाग पथरिया में पदस्थ था।

दिलीप अपनी मां और भाई समेत 10 से 15 लोगों के साथ पत्नी को वापस लाने 2 जून को मुंगेली से सिमगा आया हुआ था। रात करीब 11 बजे नंदकुमार पात्रे के घर का दीवार फांदकर अंदर घुसे और आंगन में रखे लाठी-डंडे से प्रेमी और परिवार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में नंदकुमार के सिर पर गंभीर चोटें आई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल अनिता पात्रे और गोवर्धन पात्रे को रायपुर रेफर किया गया है, जहां इलाज चल रहा है।

मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला अवैध संबंध से जुड़ा हुआ है। नंदकुमार का शादीशुदा महिला से अवैध संबंध था। इस घटना में शामिल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

अवैध संबंध के शक में दो भाईयों ने मिलकर कर दी युवक की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल