मुख्यमंत्री ने असम राइफल्स पर हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, एक जवान छत्तीसगढ़ का था निवासी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस हमले में छत्तीसगढ़ के बस्तर के वीर सपूत राइफलमैन रंजीत कश्यप सहित दो जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्र शहीद जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने शहीदों को कोटि-कोटि नमन करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार शोकसंतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

जानकारी के अनुसार शाम करीब 5:50 बजे मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम उग्रवादियों ने असम राइफल्स के जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया। उस समय असम राइफल्स का वाहन इंफाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहा था, तभी 4 से 5 हथियारबंद उग्रवादियों ने अचानक जवानों के वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों को पोजिशन लेने का भी समय नहीं मिला। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए जबकि पांच अन्य घायल बताये जा रहे है।

शहीदों को कोटि-कोटि नमन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीर जवानों का यह त्याग हम सबको देश की रक्षा और एकता के मार्ग पर और अधिक दृढ़ संकल्पित करता है। मणिपुर में असम राइफल्स पर हुआ हमला निंदनीय है। मैं शहीदों को कोटि-कोटि नमन करता हूँ और शोकाकुल परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएँ साझा करता हूँ। उनका त्याग हम सबको देश की रक्षा और एकता के पथ पर और दृढ़ संकल्पित करता है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c

यह खबर भी जरुर पढ़े

नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, दो घायल, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहा- शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन