इश्क की कीमत मासूम ने चुकाई : सौतेले पिता ने दे दी खौफनाक मौत, सगी मां ने भी दिया साथ, मां से लव मैरिज करने रखा था ये डिमांड

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सौतेले पिता ने ढाई साल के मासूम को लगातार 15 दिनों तक मुक्कों से पीटा, जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने सौतेले पिता और बच्चे की मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायपुर जिले के कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कबीन नगर पुलिस को 18 नवंबर को एम्स अस्पताल से मर्ग की सूचना मिली। बच्चे प्रशांत सेन (उम्र 2 वर्ष 7 माह) की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अननेचुरल डेथ बताया गया। गहराई से पूछताछ में सामने आया कि मां रेशमी ताम्रकार (24) अपने सौतेले पति आकिब खान के साथ पिछले दो वर्षों से रह रही थी। रेशमी पहले पति से तीन बच्चों की मां है, जिनमें से दो को उसने ननिहाल भेज दिया था, जबकि छोटा प्रशांत उसके साथ रहता था।

28 जगह चोट के निशान

पुलिस के अनुसार, सौतेला पिता आकिब बच्चे से चिढ़ता था। आकिब खान कसाई का काम करता था। आकिब के परिवार वालों ने भी रेशमी को बिना बच्चों के रखने की बात कही थी, जिसके चलते दोनों बच्चे को रास्ते से हटाना चाहते थे। इसी वजह से आकिब रोज बच्चे को नाक और छाती पर मुक्के मारकर प्रताड़ित करता रहा। 15 दिन तक चली लगातार पिटाई ने मासूम की जान ले ली। बच्चे के शरीर में 28 जगह चोट के निशान हैं।

बताया गया कि बच्चे के शरीर में 28 जगह चोट के निशान हैं। आरोपी बच्चे को मुक्के से मारता था तो उसके शरीर में निशान बन जाता था। बच्चा जब दर्द में रोता तब पड़ोसी रोने की वजह पूछते थे तो आरोपी टालमटोल कर देता था। इससे पड़ोसियों को इस साजिश के बारे में पता नहीं चल पाया। आरोपी महिला भी अपने पहले पति से अलग रहती थी।

घटना उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपी आकिब खान निवासी मोहन नगर दुर्ग और रेशमी ताम्रकार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम की हृदयविदारक घटना: चार वर्षीय मासूम को मां ने पिलाई जहर, खुद भी किया सेवन, बच्ची की मौत, थाने में FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button