उत्पन्ना एकादशी पर निकली लड्डू गोपाल की भव्य पालकी यात्रा; बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– उत्पन्ना एकादशी का पावन पर्व स्थानीय कंसारी समाज द्वारा आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के श्री सत्यनारायण मंदिर से श्री लड्डू गोपाल की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

जगह-जगह की गई पूजा-पाठ

पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों गंज रोड, गांधी चौक, चांदी चौक, स्टेशन रोड, स्टेशन पारा, सदर रोड, ब्राह्मण पारा, पुराना कसेर पारा और लटर्रा पारा से होते हुए वापस श्री मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भगवान की पूजा-अर्चना और आरती की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

उत्पन्ना एकादशी की पौराणिक कथा

भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को उत्पन्ना एकादशी का महत्व बताते हुए कहा कि सतयुग में मुर नामक अत्यंत शक्तिशाली दैत्य ने अपनी ताकत के बल पर इंद्र सहित सभी देवताओं को पराजित कर दिया था। असहाय देवताओं ने पहले भगवान शिव की शरण ली। शिव जी ने उन्हें सलाह दी कि वे समस्त सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु की शरण लें। देवता क्षीरसागर पहुंचे, जहां भगवान विष्णु योगनिद्रा में थे। देवताओं की प्रार्थना सुनकर भगवान विष्णु ने दैत्य मुर के वध का संकल्प लिया। इसके बाद देवताओं के साथ वे चंद्रावती नगरी पहुंचे, जहां दस हज़ार वर्षों तक भीषण युद्ध हुआ।

युद्ध के दौरान थकान होने पर भगवान विष्णु हेमवती नामक गुफा में विश्राम हेतु गए। तभी दैत्य मुर वहां पहुंचा और भगवान पर आक्रमण करने ही वाला था कि विष्णु की देह से एक कांतिमय देवी प्रकट हुईं। देवी ने मुर का वध कर दिया।

योगनिद्रा से जागने पर भगवान विष्णु ने देवी के पराक्रम से प्रसन्न होकर कहा “एकादशी तिथि पर आपके प्रकट होने से आप उत्पन्ना एकादशी के नाम से पूजित होंगी।”

समाज ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम की सफलता में कंसारी समाज और मंदिर समिति का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाज के अध्यक्ष सहदेव कंसारी, सचिव बलराम सारस, नंद कुमार कंसारी, गोविंदा कंसारी, संतोष कंसारी, रमेश कंसारी, मुन्ना कंसारी, रमेश मोंटी, तथा महिला संगठन की सरोज कंसारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन और महिलाएं शामिल हुई। सभी के सामूहिक सहयोग से आयोजन अत्यंत सफल और आकर्षक रहा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में राधा-कृष्ण मंदिर शताब्दी महोत्सव में दिखा साम्प्रदायिक सौहार्द, विभिन्न समाज और संस्था प्रमुखों का हुआ सम्मान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन