साहू समाज ने किया व्यापारी प्रकोष्ठ का गठन, डिगेश्वर साहू बने निर्विरोध अध्यक्ष, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान का आयोजन 24 अक्टूबर को

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा नगर परिक्षेत्र साहू समाज के संरक्षण में नगर में समाज के व्यवसाइयों को संगठित करने हेतु नवापारा नगर साहू समाज परिक्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ का गठन किया गया । जिसमें समाज के सभी व्यापारीगण उपस्थित हुए एवं सर्व सहमति से संरक्षक रमेश साहू अध्यक्ष नगर साहू समाज, मेघनाथ साहू अध्यक्ष भामाशाह समिति नवापारा नगर साहू समाज परिक्षेत्र, रविशंकर साहू (पटवारी), आलोक डॉ. चंद्रिका साहू उपाध्यक्ष, राजिम भक्तिन मंदिर समिति सहित उपस्थित व्यवसायियों ने डिगेश्वर साहू को प्रकोष्ठ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए सचिव -कोमल साहू, उपाध्यक्ष-चंद्रशेखर साहू व थनवार साहू, रोशन साहू, सह सचिव- त्रिभुवन साहू, मनीष साहू, कोषाध्यक्ष – युवराज साहू, संगठन मंत्री – सोहेंद्र साहू, संतोष साहू, मीडिया प्रभारी – श्रीकांत साहू, दाऊ साहू, सोशल मिडिया प्रभारी तेजेश्वर साहू, लक्की साहू कार्यकारिणी सदस्य – टिकेश साहू, प्रतीक साहू, टीकाराम साहू, मनोज साहू, चंद्रहास साहू, दिगेन्द्र कुमार साहू, सुरेंद्र साहू, नूतन साहू को बनाया गया।

अध्यक्ष डिगेश्वर साहू , सचिव कोमल साहू

नगर साहू समाज परिक्षेत्र अध्यक्ष रमेश साहू ने प्रकोष्ठ के सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं दी | बैठक की अध्यक्षता कर रहे मेघनाथ साहू ने भी सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रमुख रवि शंकर साहू ने प्रकोष्ठ के उद्देश्य विशेषता नियमावली को विस्तार से समझाया एवं सभी पदाधिकारीयो को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नगर साहू समाज की सेवा में तन मन धन से अपने को समर्पित करने का आव्हान किया।

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान का आयोजन

आगामी कार्यक्रम की सूचना देते हुए रवि शंकर साहू ने बताया कि 24 अक्टूबर 2024 को गुरुवार को साहू समाज द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान का आयोजन किया गया है । उन्होंने शिविर में सामाजिकजनों सहित नगरवासियों से भाग लेने अपील किया है ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

यह खबर भी जरुर पढ़े

छत्तीसगढ़ साहू संघ (आई. टी. प्रकोष्ठ) का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्रदेश भर से पहुंचे समाजिकजन

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल