चरित्र शंका में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, तालाब किनारे फेंक दिया शव, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक ग्रामीण की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के सिर और प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चरित्र शंका की वजह से हत्या की आशंका जताई गई है। मामला रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह ग्राम चोटीगुड़ा के तालाब किनारे गांव के ही राजाराम राठिया का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत घरघोड़ा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के सिर और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका में इसी एंगल से मामले की जांच शुरू की।

चरित्र शंका में हुई हत्या

पुलिस ने आसपास पूछताछ की तो संदेह गांव के ही दिल कुमार राठिया (45) पर गया। उसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसने चरित्र शंका के चलते राजाराम राठिया की हत्या की। बताया गया कि बुधवार रात आरोपी ने मृतक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। बाद में शव को तालाब किनारे फेंक दिया।

पुलिस ने की गिरफ्तारी, जांच जारी

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दिल कुमार राठिया ने चरित्र शंका के कारण हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंगः तीजा से घर लौटी पत्नी की हत्या, चरित्र शंका में लोहे की रॉड से सिर पर किया हमला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button