राजिम विधानसभा को फिर मिली बड़ी सौगात : टू लेन सड़क निर्माण हेतु 25.87 करोड़ रुपए स्वीकृत

विधायक रोहित साहू के सौगातों से बदल रही राजिम विधानसभा की तस्वीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– विधायक रोहित साहू के द्वारा निरंतर सौगातों से अब राजिम विधानसभा की तस्वीर लगातार बदल रही है। क्षेत्रीय विकास के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए विधायक रोहित साहू के प्रयासों से क्षेत्र की जनता को फिर एक बड़ी सौगात मिली है। लंबे समय से जर्जर मार्ग और यातायात की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों के लिए अब खुशी की खबर है कि शासन द्वारा पाण्डुका कुरूद तरीघाट कौन्दकेरा मार्ग को टू-लेन बनाने की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

विकास के क्रम में विधायक रोहित साहू ने जिस संजीदगी का परिचय दिया है उसका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को हो रहा है। विधायक रोहित साहू के प्रयासों से क्षेत्र में दिन प्रतिदिन नित निरंतर विकास की नई सौगातें मिल रही है। जो विकास कार्य वर्षों से लंबित थे उन सभी कार्यों को राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के द्वारा फलीभूत किया जा रहा है।

इसी क्रम में राजिम विधानसभा के कौन्दकेरा से पाण्डुका मार्ग पर ग्राम कुरूद से तरीघाट तक 10 किमी टू लेन सड़क निर्माण के लिए 25 करोड़ 87 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। अब राजिम विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति और तेज होने वाली है। विधायक रोहित साहू के प्रयासों और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में यह स्वीकृति प्रदान गया है। लंबे समय से कुरूद-तरीघाट मार्ग संकरा होने के कारण आवागमन में परेशानियां होती थी और बढ़ते दबाव को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण की मांग क्षेत्रवासियों के द्वारा लगातार की जा रही थी। इस मार्ग के बन जाने से राहगीरों को सुविधा होगी और आवागमन की गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाओं में कमी, कम समय में सफर और सुगम आवागमन सुनिश्चित हो पाएगा।

विधायक ने जताया शासन का आभार

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक रोहित साहू ने इसे क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने इस बड़ी सौगात के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र पर काम कर रही है। राजिम की जनता ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसे पूरा करना ही मेरा मुख्य लक्ष्य है। कुरूद से तरीघाट टू लेन सड़क का निर्माण क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। क्षेत्र विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। टू-लेन मार्ग की स्वीकृति हमारे क्षेत्र की प्रगति का नया द्वार है। हमारी सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस मांग को पूरा किया। टू लेन सड़क निर्माण की स्वीकृति की खबर मिलते ही राजिम विधानसभा के ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में राजिम की तस्वीर बदल रही है। एक के बाद एक मिल रही सौगातों से जनता के बीच यह संदेश गया है कि क्षेत्र के विकास के लिए विधायक पूरी तरह समर्पित हैं। सड़क निर्माण से आसपास के ग्राम कुरूद, पंडरीतराई,लोहरसी, सहसपुर, तरीघाट जैसे अनेक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक रोहित साहू ने बताया कि आगामी दिनों में अन्य प्रमुख मार्गों के नवीनीकरण की भी योजना है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम-छुरा मुख्य मार्ग के लिए 145.62 करोड़ स्वीकृत, 43.5 किमी का होगा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button