फंदे से लटका मिला अज्ञात युवक का शव; पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस, इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। घटना बिलासपुर जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेर्ससा खेल मैदान के पास एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।
घटनास्थल से चप्पल और कड़े बरामद
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और युवक के हाथों में पहने कड़े मिले हैं। हालांकि ऐसी कोई पहचान संबंधी सामग्री, दस्तावेज या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है, जिससे मृतक की पहचान की जा सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि युवक की गतिविधियों और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। युवक की पहचान और परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया जारी है। आसपास के लोगों और संभावित परिचितों से पूछताछ ंकी जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu
यह खबर भी जरुर पढ़े
फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, 4 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद











