खिसोरा गांव में युवक ने लगाई फांसी, खेत में पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– ग्राम खिसोरा में एक युवक का शव खेत की मेड़ पर स्थित पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।
रात को खाना खाकर सोया, सुबह मिली लाश
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान उदय कुमार कश्यप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उदय कुमार सोमवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब उसके पिता उठे तो उदय कमरे में नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
इसी दौरान खेत की ओर आने-जाने वाले ग्रामीणों की नजर खेत की मेड़ पर लगे अर्जुन यानी कउहा के पेड़ पर पड़ी। वहां एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। वहां पेड़ से लटका शव उदय कुमार कश्यप का निकला। शव के पास एक मोबाइल फोन भी पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना नवागढ़ पुलिस को दी गई।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से मोबाइल सहित अन्य जरूरी साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या की प्रतीक हो रहा है, हांलाकि इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार भी इस घटना को लेकर स्तब्ध है। पुलिस युवक के मोबाइल फोन और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं युवक की मौत की खबर से खिसोरा गांव में भी मातम का माहौल है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
महिला की संदिग्ध मौत, घर के कमरे में मिला शव… जांच में जुटी करेली बड़ी पुलिस











