प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ : डॉ. तेजेन्द्र साहू ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन, न्योता भोज में परोसा पौष्टिक भोजन, बच्चों की खुशी हुई दोगुनी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में बच्चों के पोषण और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही ‘आओ बांटें खुशियां’ पहल समाज में सकारात्मक संदेश दे रही है। इस पहल के तहत लोग अपने जन्मदिन या विशेष अवसर पर स्कूल और आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ भोजन साझा कर खुशियां बांट रहे हैं। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे उत्साह के साथ स्कूल पहुंच रहे हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार 6 मार्च 2026 को नवापारा-राजिम स्थित पीएमश्री हरिहर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के पूर्व माध्यमिक शाला में गोबरा नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेन्द्र साहू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कक्षा छठवीं, सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों सहित विद्यालय के शिक्षक भी शामिल हुए।

बच्चों को परोसा गया स्वादिष्ट व्यंजन

कार्यक्रम के दौरान डॉ. तेजेन्द्र साहू अपनी पत्नी के साथ हरिहर स्कूल और आंगनवाडी केंद्र में बच्चों के बीच पहुंचे और उनके साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इसके बाद बच्चों को फल और पौष्टिक आहार भी वितरित किया, जिससे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और उनका जन्मदिन भी यादगार बन गया। बच्चों ने भी डॉ. तेजेन्द्र को जन्मदिन की बधाई दी और उत्साह से उनका स्वागत किया। 

न्योता भोज में संस्था की प्राचार्य श्रीमती फाखरा खानम दानी, डॉ. तेजेन्द्र साहू सपत्निक और शिक्षकों ने मिलकर विद्यार्थियों को भोजन परोसा। इस दौरान खीर, छोले, पुड़ी, जलेबी, पापड़, अचार सहित कई स्वादिष्ट व्यंजन बच्चों को परोसे गए, जिसका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

विद्यालय परिवार की ओर से डॉ. साहू को पेन भेंट कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना भी की गई। कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य श्रीमती एफ.के. दानी, प्रधानपाठक आलोक ठाकुर, संकुल समन्वयक विनोद साहनी, बल्लू देवांगन, अश्वनी साहू, भरतलाल साहू, शिवनंदन देवांगन एवं तोष राम ध्रुव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

बता दे कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में इस तरह की पहल लोगों को समाज सेवा के लिए प्रेरित कर रही है। अपनी जन्मदिन या किसी विशेष अवसर पर बच्चों के बीच बैठकर उन्हें खीर, मिठाई और अतिरिक्त पौष्टिक भोजन परोसने की यह परंपरा बच्चों में खुशी बांटने के साथ-साथ कुपोषण दूर करने और समाज में सामुदायिक जुड़ाव को भी मजबूत कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रोजेक्ट आओं बांटें खुशियां : सहायक अभियंता वर्षा सिंह ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग मनाया जन्मदिन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button